उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री और नेता आजम खान के खिलाफ मऊ जिले में परिवाद दर्ज हुआ है।

अम्बेडकर प्रतिमा को लेकर दिया था विवादित बयान:

  • समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर मऊ में परिवाद दर्ज हुआ है।
  • यह परिवाद अम्बेडकर प्रतिमा पर विवादित बयान देने के तहत दर्ज हुआ है।
  • बयान आजम खान ने गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन समारोह में दिया था।
  • मऊ जनपद के वकील और समाज सेवी जितेन्द्र गोयल ने आजम खान के खिलाफ जिला अदालत में परिवाद दाखिल किया है।
  • जिला अदालत ने सुनवाई के लिए 7 नवम्बर की तारीख दी है।
  • जितेन्द्र गोयल के मुताबिक, अख़बार में आजम खान का विवादित बयान पढ़कर कर काफी ठेस पहुंची।
  • जिससे आहत होकर उन्होंने आजम खान के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है।

क्या बोले थे सपा नेता आजम:

  • सपा नेता आजम खान ने गाजियाबाद में अम्बेडकर पर विवादित बयान दिया था।
  • उन्होंने कहा था कि, अम्बेडकर की मूर्ति जहाँ लगी होती है वो जगह कब्जे वाली होती है।
  • इतना ही नहीं आजम ने आगे कहा था कि, मूर्ति की ऊँगली इशारे से बताती है कि, सामने वाला प्लाट भी उसी का है।
  • गौरतलब है कि, आजम खान द्वारा इस तरह के विवादित बयान देना कोई नयी बात नहीं है।
  • वो अक्सर ऐसे बयानों के चलते मीडिया सुर्खियों में बने रहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें