उत्तर प्रदेश के फ़ैजाबाद जिले में बाबरी विध्वंस के तहत कारसेवकों पर गोली चलाने के मामले में सपा प्रमुख पर परिवाद दर्ज किया गया।
संत ओमप्रकाश दास ने दर्ज कराया परिवाद:
- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए बाबरी कांड में मुलायम सिंह पर परिवाद दर्ज किया गया है।
- यह परिवाद संत ओमप्रकाश दास ने दर्ज कराया है।
- जिसकी सुनवाई 3 सितम्बर को होगी।
- संत ओमप्रकाश दास अयोध्या में बड़ी छावनी के संत हैं।
मुलायम सिंह के विवादित बयान पर दर्ज हुआ परिवाद:
- मुलायम सिंह यादव ने हाल ही में स्वयं पर लिखी एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था।
- कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश को उन्होंने देश की एकता के लिए जरुरी बताया था।
- उन्होंने आगे कहा था कि, अगर उस वक़्त गोली न चलती तो मुसलमानों का देश पर से भरोसा उठ जाता।
- सपा प्रमुख ने अपने बयान में ये भी कहा था कि, देश की एकता के लिए 16 क्या 30 जानें लेनी पड़ती तो ले लेते।
- गौरतलब है कि, कारसेवकों पर गोली चलवाने के आदेश के चलते 16 कारसेवकों की जान चली गयी थी।
- सपा प्रमुख ने कार्यक्रम में आगे बोलते हुए कहा था कि, गोली चलवाने से मेरी बहुत आलोचना हुई थी।
- लेकिन देश की एक मस्जिद बचाने के लिए ये जरुरी था।
- उन्होंने आगे कहा था कि, मुझे संसद में मानवता का हत्यारा कहा जाता था।
पहले भी जता चुके हैं अफ़सोस:
- सपा प्रमुख का यह पहला मौका नहीं था, इससे पहले भी वो कारसेवकों के अपने दुःख को बयान कर चुके हैं।
- साल की शुरुआत में एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कारसेवकों पर गोली चलवाए जाने का दुःख जताया था।
- उन्होंने कहा था कि, कारसेवकों पर गोली चलवाने का दुःख है, लेकिन धर्मस्थल भी बचाना जरुरी था।
- जिसके बाद मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार