भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ जहर उगलने वाले (SP leader Azam Khan) सपा नेता आजम खान के खिलाफ राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विदेशी महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

भाजपा ने फूंका था पुतला

  • बता दें कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेना के जवानों के खिलाफ बयान देने वाले आजम खान का लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधान सभा के सामने पुतला फूंककर विरोध जताया।
  • कार्यकर्ताओं ने आजम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।
  • भाजपा नेता कुंवर सैयद इकबाल हैदर ने कहा था कि आजमखान ने बयान दिया है वह काफी निंदनीय है।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं उन पर ऐसी बयानबाजी अशोभनीय है।
  • उन्होंने कहा कि सपा का नेता आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि सैनिकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पड़ी कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी।

वीडियो: जिला अस्पताल में नशेड़ी डॉक्टर ने किया हंगामा!

हिंदू सेना ने जलाये थे पोस्टर

  • भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ जहर उगलने वाले सपा नेता आजम खान के खिलाफ हिंदू सेना ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर आजम खान के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था।
  • हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज निगम ने बताया कि जो सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं।
  • लेकिन सपा का नेता आजम खान उन पर बयानबाजी कर रहा है।
  • उन्होंने कहा था कि सैनिकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पड़ी कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी।

KGMU के डॉक्टरों ने हाथ की खाल से बनाई कैंसर पीड़ित की जीभ!

आजम खान ने खुद को बताया था आईटम गर्ल

  • दरअसल, आजम खान ने अपने विवादित बयान में कहा था कि ‘महिला दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए।
  • उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी…सिर से नहीं थी…पैर से नहीं थी…जिस्म के जिस हिस्से से उनको शिकायत थी, उसे काट के ले गए…यह इतना संदेश है जिस पर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए।’
  • आजम खान के इस बयान के बाद पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।
  • हालांकि सैनिकों को लेकर अपने विवादित बयान पर घिरने के बाद आज़म ख़ान ने ख़ुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताया है।
  • बता दें कि आजमखान अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं।
  • हालांकि अब (SP leader Azam Khan) आजम खान बयान में किरकिरी होने के बाद अपनी सफाई पेश कर रहे हैं।

गायत्री ने भेजवाया करोड़ों रुपये का ऑफर: नूतन का दावा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें