भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गुजरात व हिमाचल की जीत पर दोनों प्रदेशों की सम्मानित जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हार्दिक अभिनन्दन हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का है। जिनके ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जीत के इस उत्साहपूर्ण जश्न में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता का इस जीत पर आभार व्यक्त किया।

गुजरात की जीत को विकासवाद की जीत

  • भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गुजरात की जीत को विकासवाद की जीत बताते हुए कहा कि गुजरात की जनता ने जातिवाद की कुत्सित राजनीत को नकारते हुए सुशासन को चुना है।
  • डॉ. पाण्डेय ने कहा गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को न केवल विजयश्री प्राप्त हुई है, बल्कि 2012 के मुकाबले वर्तमान चुनाव में जनता ने 1.25 प्रतिशत वोट प्रतिशत में बढ़त देकर भाजपा को और मजबूती प्रदान करने का काम किया है।
  • उन्होंने ने कहा कि जिस तरह से उप्र की जनता ने जातिवाद, सम्प्रदायवाद, तुष्टीकरण व वंशवाद को नकार कर सुशासन को बल दिया।
  • ठीक उसी तरह गुजरात की जनता ने जाति-पांति के सभी गुणा-गणित को नकार दिया है।
  • भाजपा सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी एवं स्वग्राही बनते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के संकल्प के साथ सबका साथ-सबका विकास को कल्याणकारी कार्य में जुटी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें