भारत वर्ष की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का बुधवार को 132वां स्थापना दिवस धूमधाम से पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में मना रहे हैं। आजादी की लड़ाई में 1885 में गठित कांग्रेस ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का संबोधित किया। वहीं लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर नहीं पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर मोदी सरकार को घेरा और करारा प्रहार किया। यूपी में सभी जिला इकाइयों पर भी स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी का पूरा लक्ष्य आगामी विधान सभा चुनाव 2017 पर है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें