उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को कुशीनगर के दौरे पर थे, जिस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसहर जाति की बस्ती के निरीक्षण के लिए आ रहे थे। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुसहर जाति के लोगों को अछूत होने के चलते साबुन देने के मामले में योगी सरकार अपने विरोधियों के निशाने पर आ गयी है।

कांग्रेस ने बोला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला:

  • बीते 24 मई को कुशीनगर में जिला प्रशासन ने मुसहर जाति के लोगों के साथ जो बर्ताव किया था।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
  • इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मामले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।
  • जिसमें कांग्रेस ने सीएम योगी पर SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

छुआ-छूत है ये:

  • कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा है कि, ये छुआ-छूत है।
  • साथ ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके अधिकारियों पर SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की बात कही है।
  • यह बात अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं ले रहे हैं एक्शन:

  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के होने के बावजूद प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं वे अविश्वसनीय हैं।
  • वहीँ इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों पर कोई भी एक्शन नहीं लिया है।
  • जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुक्सान पहुँच रहा है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने अधिकारियों पर इस मामले के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
  • लेकिन मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें