राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज में एक कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को वोट मांगना मंहगा पड़ गया। वोट मांगने के दौरान प्रत्याशी को उसकी दूसरी पत्नी ने अपना निशाना बनाकर पीट दिया। पिटाई से मौके पर हड़कंप मच गया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है यहां दोनों का इलाज चल रह है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

दोनों गंभीर रूप से घायल

  • पुलिस के मुताबिक, लखनऊ में आगामी 22 नवंबर को होने नगर निकाय के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क कर वोट मांग रहे हैं।
  • रविवार को थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 55 में बाबू बनारसी दास वार्ड के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अज़ीम सिद्दीकी अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने निकले थे।
  • वह जनसम्पर्क करते-करते अपनी दूसरी पत्नी के घर पहुंच गए।
  • ये देख पत्नी आग बबूला हो गई और उसने प्रत्याशी को पीटना शुरू कर दिया।
  • प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दूसरी पत्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़कर पीटा है।
  • घटना के दौरान अज़ीम के गंभीर चोटें आईं हैं।
  • महिला खुद भी सिविल अस्पताल में भर्ती है।
  • पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर दोनों पक्षों की तरफ से कार्रवाई कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें