उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रविवार 22 जनवरी को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने वाला था, लेकिन सीटों के मतभेद को लेकर दोनों के बीच गठबंधन की बात को आगे बढ़ने से रोक दिया गया था।
कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव:
- यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
- जिसके तहत कांग्रेस यूपी चुनाव के प्रत्याशियों के नाम की सूची रविवार को जारी कर सकती है।
- कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा था कि, पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
- साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, कांग्रेस रविवार को अपनी सूची जारी करेगी।
सीटों को लेकर गठबंधन में पड़ी खटाई:
- सूबे की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच यूपी चुनाव के मद्देनजर गठबंधन होना था।
- जिसके तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंस गया था।
- कांग्रेस गठबंधन में 120+ सीटें मांग रही थी।
- वहीँ अखिलेश यादव सिर्फ 54 सीटें ही कांग्रेस को दे रहे थे।
- हालाँकि, गठबंधन से RLD के बाहर जाने के बाद सपा ने कांग्रेस को 85 सीटों का ऑफर दिया था।
- साथ ही सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन समाप्त होने की पुष्टि नहीं की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#candidates list today
#Congress
#congress candidates list
#congress candidates list to release today
#congress candidates list to release today for assembly elections
#congress will release his candidates list today for assembly election.
#उत्तर प्रदेश
#कांग्रेस
#टूटी गठबंधन की आस
#प्रत्याशियों की सूची
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#विधानसभा चुनाव
#विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार