प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 14 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने गाजीपुर-कोलकाता रेलखण्ड समेत कई योजनाओं की शुरुआत की।

इमरजेंसी का जिक्र:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में आगे इमरजेंसी का जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान 19 महीने क्या किया था?
  • पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने देश को जेल बना दिया था और कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

बॉर्डर पार नकली नोट को रोकना जरुरी था:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, हमारा दुश्मन बॉर्डर के पार नकली नोट छाप रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमारा दुश्मन हमें इस तरह बरबाद कर रहा था, जिसे खत्म करना जरुरी था।

नालियों में नोट फेंकने वालों को देना होगा हिसाब:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, ये जो लोग नालियों में नोट फेंकने आते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर वो सीसीटीवी में कैद हो जाएँ तो उन्हें हिसाब देना ही पड़ेगा।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, नोटबंदी कर के उन्होंने काफी ताकतवर लोगों से मोर्चा मोल लिया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, वो किसी से नही डरते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें