राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंध्र प्रदेश से कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर बयान पर राजनीति गर्माती जा रही है। कांग्रेस पीएम मोदी से इस मामले पर माफी मांगने की बात कह रही है तो भाजपा का कहना है कि पीएम ने कुछ भी गलत नहीं किया तो माफी क्यों मांगे। अब भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता ने विवादित पोस्टर जारी कर दिया है जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस नेता ने बनाया विवादित पोस्टर :

पीएम मोदी द्वारा राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पर दिए गये बयान पर राजनीति गर्म होती जा रही है। कांग्रेस लगातार पीएम से माफी मांगने की बात कर रही और भाजपा इससे साफ़ इंकार कर रही है। अब उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी ने एक विवादित पोस्टर जारी कर दिया है। कांग्रेस नेताओं के इस विवादित पोस्टर में महाभारत के ‘द्रौपदी चीरहरण’ की तरफ संकेत किया गया है। इस पोस्टर में भाजपा नेताओं को कौरव दिखाया गया है और रेणुका चौधरी को द्रौपदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान कृष्ण दिखाया गया है।

 

congress disputed poster

 

कौरवों से की पीएम मोदी की तुलना :

कांग्रेस नेताओं द्वारा जारी किये गये इस पोस्टर में ‘रक्षमाम् राहुल भइया‘ लिखा है।  साथ ही ‘एक स्त्री की हंसी दुर्योधन को खल गई थी, याद करो 100 कौरवों की चिता जल गई थी।’ भी लिखा हुआ है। इलाहाबाद में कांग्रेस नेता द्वारा फेसबुक पर जारी इस पोस्टर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस विवादित पोस्टर में बीजेपी कौरव के रूप में है और कांग्रेस को पांडव रूप में दर्शाया गया है। साथ ही इस पोस्टर में कृष्ण के रूप में राहुल गांधी दर्शायें गये हैं तो वहीं सोनिया गांधी और प्रमोद तिवारी की पोस्टर पर मौजूद हैं।

 

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड: रिकार्ड 10.45 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें