Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस भ्रम न फैलाएं, हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, हम बीजेपी से लड़ने में सक्षम: मायावती

कांग्रेस भ्रम न फैलाएं, हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं,

हम बीजेपी से लड़ने में सक्षम: मायावती

जहाँ लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही यूपी में सियासत गर्म होती जा रही है। वही गठबंधन ने कांग्रेस के गठबंधन न आने पर भी उनके लिए छोड़ी दो सीटें। वही जबाव ने देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस कांफ्रेस में गठबंधन के लिए सात सीटों को छोड़ने का एलान किया था। उसी पर आज बसपा प्रमुख मायावती ने पलटवार करते हुए  कांग्रेस पर हमला बोला है।

यूपी  समेत पूरे देश में कांग्रेस से हमारा किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन नही: मायावती

मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है।

गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए कांग्रेस: मायावती

कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए। आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सपा बसपा रालोद गठबंधन ने हमको 2 सीटें रायबरेली एवं अमेठी दी हैं। हमने भी इस गठबंधन का पूरा सम्मान करते हुए 7 सीटें इनके नेताओं के लिए छोड़ दी हैं। यह सीटें होंगी मैनपुरी कन्नौज फिरोजाबाद।

 जन अधिकार पार्टी के साथ भी हुआ हमारा गठबंधन: राज बब्बर

वह रविवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि सात सीटों के बारे में मीडिया को लिखित में जानकारी बाद में भिजवा दी जाएगी। उन्होंने अपना दल से गठबंधन का एलान करते हुए कहा कि हमने उन्हें 2 सीटें गोंडा एवं पीलीभीत दी है।

जन अधिकार पार्टी 7 सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी: राज बब्बर

जन अधिकार पार्टी के जनरल सेक्र्तेटरी आईपी कुशवाहा और कार्यकारी अध्यक्ष शिवचरण भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।  राज बब्बर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी 7 सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। इनमें से 5 सीटों पर जन अधिकार पार्टी का सिंबल होगाए जबकि 2 सीटों पर प्रत्याशी जन अधिकार पार्टी के पसंद के होंगे लेकिन सिंबल कांग्रेसका होगा।

कांग्रेस गुलदस्ते की तरह काम कर करती है सभी भी दलों का सम्मान: राज बब्बर

इसी तरह से  इस गठबंधन के तहत कांग्रेस के सिंबल पर गाजीपुर में चुनाव लड़ा जाएगा जबकि एक अन्य सीट के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।  उन्होंने कहा की जन अधिकार पार्टी एक अन्य सीट कौन सी लेगी प्रदेश के किस हिस्से में लेगी यह फैसला हम जन अधिकार पार्टी के नेतृत्व पर छोड़ते हैं।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

अमेठी : लगातार ग़ायब हो रहे हैं मासूम, प्रशासन ने साधा मौन!

Vasundhra
8 years ago

बहराइच: कंबाइन और बोलेरो की भिड़ंत,1 की मौंत

kumar Rahul
7 years ago

अखिलेश के आने के पहले ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

Shashank
7 years ago
Exit mobile version