Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सहारनपुर से इमरान मसूद पर महागठबंधन लगा सकता है दांव

congress imran masood

आगामी लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी में सपा के बसपा और अन्य दलों के साथ महागठबंधन में शामिल होने की संभावनाएं दिख रही हैं लेकिन अब तक इसका आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हो सका है। बीते दिन कई महीनों के बाद कल से छूटे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ़ रावण ने मीडिया से बातचीत में मायावती को बुआ बताते हुए महागठबंधन को अपना समर्थन दिया था। रावण के इस बयान से सहारनपुर लोकसभा सीट से अब गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है।

इमरान मसूद हो सकते हैं उम्मीदवार :

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के जेल से छूटने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे। इस दौरान चंद्रशेखर ने इमरान मसूद को भरी सभा में गले लगाया और कहा कि इमरान मसूद कहीं रहे, किसी भी पार्टी में रहें। चंद्रशेखर हमेशा उनके साथ हैं। माना जा रहा है कि दलित-मुस्लिम का यह गठजोड़ इमरान मसूद की सहारनपुर से दावेदारी पक्‍की कर रहा है। इस तरफ के क्षेत्र में इमरान मसूद का खासा प्रभाव है। वे पहले ही सहारनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किया रावण का समर्थन :

सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के आरोप में डलहौजी से जब चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था तो इमरान मसूद ने अपने घर पर उसकी मां और भाई से प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई थी। इसके बाद भी लगातार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद चंद्रशेखर के लिए खड़े रहे। वे रावण से मिलने जेल गए और कई बार उसकी रिहाई की मांग की। जेल से छूटने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि जब सब ने साथ छोड़ दिया था, तब भी इमरान मसूद उनके साथ खड़े रहे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

फतेहपुर: जनपद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों व छपाई मशीन सहित अभियुक्त गिरफ्तार

UP ORG Desk
5 years ago

जहर देकर मारने के आरोप में परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

UP ORG Desk
5 years ago

आजादी के बाद से कांग्रेस ने एकछत्र राज किया बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

UPORG Desk 4
5 years ago
Exit mobile version