Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

BJP के पूर्व मुख्यमंत्रियों का बंगला भी दिखायें: कांग्रेस महासचिव द्विजन त्रिपाठी

Congress leader ask BJP to show their former CMs' bungalow

Congress leader ask BJP to show their former CMs' bungalow

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुराना सरकारी बंगला खोले जाने और पत्रकारों को दिखाएँ जाने के बाद कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता द्विजन त्रिपाठी ने उनके पक्ष में सरकार से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले दिखाए जाने की बात कही. वहीं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर युवा उद्यमी द्वारा घूसखोरी के आरोप को लकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला.

कांग्रेस प्रदेश महासचिव द्विजन त्रिपाठी ने uttarpradesh.org  से ख़ास बातचीत में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी बंगला दिखाने को लेकर सवाल उठाये, वहीं मुख्यमंत्री योगी के प्रमुख सचिव पर घूसखोरी के आरोप प्रकरण पर भी निशाना साधा.

BJP के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले दिखने की मांग:

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सरकारी बंगला दिखाए जाने के संबंध में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता द्विजन त्रिपाठी ने कहा कि अच्छा होता अगर बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी बंगला दिखाया जाता.

कांग्रेस नेता द्विजन त्रिपाठी कि जो हो रहा है, इन चीजों से बचा जा सकता था।

उन्होंने कहा कि सारी चीजें जनता और मीडिया के सामने हैं, दोनों पक्षों को संयम से काम लेना चाहिए था और सतर्कता बरतनी चाहिए थी।

एसपी गोयल प्रकरण में बीजेपी पर हमला:

वहीं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर आरोप लगाने वाले युवा उद्यमी अभिषेक गुप्ता को जेल भेजने के मामले में द्विजन त्रिपाठी ने हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार बड़ी-बड़ी मछलियों का शिकार करती है, अभिषेक गुप्ता तो बहुत छोटी मछली है .

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर लगे घूस के आरोप व अभिषेक गुप्ता प्रकरण पर कहा कि यह बीजेपी की सरकार है, जब कोई व्यक्ति 13000 करोड़ का आरोप उनके बड़े नेताओं पर लगता है तो उसे गिरफ्तार करवा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जब यह सरकार बड़ी-बड़ी मछलियों का शिकार करती है तो अभिषेक गुप्ता तो बहुत छोटी मछली है। सरकार के दबाव में कुछ भी हो सकता है, जनता भय में है। यही कारण है कि अभिषेक गुप्ता ने अपना बयान बदल दिया।

प्रदेश को मिलेगी अपनी पहली साइबर फोरेंसिक लैब

Related posts

सेवानिवृत्त IAS अधिकारी ने खोली योगी के भ्रष्ट मंत्रियों की पोल!

Mohammad Zahid
7 years ago

हरदोई- मतदाता सूची का चल रहा पुनरीक्षण, बढ़वा सकते है अपना नाम

Desk
3 years ago

LMRC MD: मेट्रो सेवा में सुधार जारी, 7वीं ट्रेन आज पहुंचेगी राजधानी

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version