उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के चीफ राज बब्बर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा सपा सरकार को समर्थन देने की बात को सिरे से नकार दिया है।
सपा प्रमुख और पीके की मुलाकात से किनारा:
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने कांग्रेस द्वारा सपा को समर्थन देने की बात का खंडन किया है।
- दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान राज बब्बर ने महागठबंधन के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
- राज बब्बर ने कहा कि, कांग्रेस की रणनीति कोई बाहरी कैसे तय कर सकता है।
- उन्होंने पीके पर हमला करते हुए कहा कि, प्रशांत को जो काम दिया गया है, वही करें।
- यूपी चीफ ने आगे कहा कि, गठबंधन की मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही यूपी प्रभारी को है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, प्रशांत किशोर को ऐसा कोई काम नहीं सौंपा गया है।
- साथ ही राज बब्बर ने कहा कि, कांग्रेस अपने आप में महागठबंधन है, उसे गठबंधन की जरुरत नहीं है।
सपा के रजत जयंती समारोह में नहीं शामिल होगी कांग्रेस:
- वहीँ मीडिया से बातचीत के दौरान राज बब्बर ने सपा रजत जयंती समारोह में शामिल होने पर पार्टी का रुख साफ़ किया।
- उन्होंने कहा कि, कांग्रेस रजत जयंती समारोह में नहीं शामिल होगी।
- राज बब्बर ने आगे कहा कि, अबतक सपा की तरफ से मुझे कोई न्यौता नहीं मिला है।
- साथ ही उन्होंने बताया कि, पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार