उत्तर प्रदेश चुनाव के रिजल्ट कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद शर्मनाक रहें। यूपी की सत्ता पर कभी 300 से ज्यादा सीटों पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार सपा के साथ गठबंधन में केवल 7 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। इस हार ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की कमर तोड़ दी है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राज बब्बर का ऐलान

  • सपा-कांग्रेस गठबंधन को इस चुनाव में महज 54 सीटें ही मिली है।
  • इसमें में कांग्रेस को केवल सात सीटें पर कामयाबी हासिल हुए,
  • जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।
  • कांग्रेस की यूपी में इतनी बड़ी हार की जिम्मेदारी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने ली है।
  • यूपी में इतनी बड़ी हार से आहत राजबब्बर ने यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने का मन बना लिया है।
  • उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।
  • हालांकि पार्टी उनके इस्तीफे को स्वीकार करती है या नहीं इस पर अभी फैसला आना बाकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें