उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नेता रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है, जिसके बाद कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने मीडिया से बातचीत की।

रीता के जाने से कोई फर्क नहीं है:

  • कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है।
  • जिसके बाद यूपी कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने मीडिया से बात की और अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने इस दौरान कहा कि, रीता के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
  • राज बब्बर ने इसे उत्तराखंड में विजय के कांग्रेस छोड़ने जैसा बताया।

शहीद और शहीद की पत्नी का अपमान नहीं होना चाहिए:

  • रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने के बाद राज बब्बर ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, रीता के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
  • रीता ने कांग्रेस छोड़ने के लिये राहुल के खून की दलाली वाले बयान को जिम्मेदार बताया था।
  • जिस पर राज बब्बर ने आगे कहा कि, शहीद और शहीद की पत्नी का अपमान नहीं होना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, राहुल गाँधी की संवेदना को किसी ने नहीं समझा।

हमें तो बिमारी के बारे में बताया गया था:

  • राज बब्बर ने आगे कहा कि, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, हमें तो बताया गया था कि, वो बीमार हैं।
  • इसके अलावा राज बब्बर ने आगे ये बोलकर अपना संबोधन खत्म किया कि, वो किसी बाहरी पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें