Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सरकार के इशारे पर ईडी गांधी परिवार को किया जा रहा परेशान -कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

सरकार के इशारे पर ईडी गांधी परिवार को किया जा रहा परेशान -हरदोई में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

-ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ मामले पर जताया आक्रोश
-जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन
-जिलाध्यक्ष ने कहा हम गांधी के अनुयायी सावरकर के नही
-हम डरने वाले नही,कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सोनिया प्रियंका राहुल के साथ
-कहा हम गरीबों मजलूमों नौजवानों की आवाज उठाते रहेंगे
-कहा सरकारें बदलती रहती गई ईडी वाले सचेत हो जाएं

 

ईडी के द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने के मामले में नाराज होकर हरदोई में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन किया और पुलिस लाइन के सामने गांधी पार्क में धरना दिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम गांधी के अनुयाई हैं सावरकर के नहीं जो डर जाएंगे।कहा जितना हमें प्रताड़ित किया जाएगा हम उससे बेहतर तरीके से उठकर खड़े हो जाएंगे और गरीबों मजदूरों नौजवानों की बात कहेंगे।कहा सरकार के इशारे पर ईडी परेशान कर रही है ईडी वाले सचेत हो जाएं सरकारें बदलती रहती है।

हरदोई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा त्याग साहस और सत्य की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गाँधी।कहा मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा त्यागी व बलिदानी गांधी परिवार को ईडी के द्वारा परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा राहुल ने सही कहा है कि देश में लोकतंत्र समाप्त हो रहा है महिलाओं बेरोजगारी जीएसटी पर सवाल करने वाले जेल भेजे जा रहे हैं।जेल भेजा जाए या काला पानी की सजा दे दी जाए सच दबाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि ईडी वाले भी सचेत हो जाएं सरकारे बदलती रहती हैं सत्याग्रह से हमने अंग्रेजों को भगा दिया तो अंग्रेज परस्तों को भी हटा देंगे।इस दौरान तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Report:- Manoj

Related posts

‘भ्रष्टाचार का नाम जपना, जनता का माल अपना’ है सपा की नीति – डॉ. चन्द्रमोहन

Sudhir Kumar
7 years ago

शौच करने जा रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास

kumar Rahul
7 years ago

सुपर काप SP अजय साहनी का सम्मान समारोह, DIG विजय भूषण रहे मुख्य अतिथि, सरायमीर इलाके की जनता ने अपराध नियन्त्रण के लिये किया सम्मान, अपराधियों पर एक्सन और आम जनता मे शान्ति के लिये हुआ सम्मान, इलाके के सैकड़ों गांव की जनता ने एसपी साहनी के कार्यो को सराहा, एक इमानदार और दिलेर एस पी है साहनि- DIG विजय भूषण, जनता का सम्मान मेरी ड्यूटी का प्रतिफल-अजय साहनी, अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी- साहनी, जनता के अमन चैन से खिलवाड़ करने वालों नहीं होंगे बरदास्त- साहनी, पब्लिक गर्ल्स डिग्री कालेज मे हो रहा भव्य सम्मान समारोह.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version