समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपनी नई लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सपा ने अपने 191 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गठबंधन पर आधिकारिक मोहर लगने से पहले सपा के इस कदम से कांग्रेस हैरान दिख रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता तत्काल बैठक में आगे की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

सपा की लिस्ट से कांग्रेस हैरान

  • समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को यूपी चुनाव के मद्देनजर 191 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है।
  • इस लिस्ट में वह सीट भी शामिल है, जिन पर कांग्रेस जीत चुकी है।
  • ऐसे में गठबंधन से पहले सपा की लिस्ट ने कांग्रेस नेताओं को हैरानी में डाल दिया है।
  • सपा की लिस्ट आते ही कांग्रेस पार्टी इस पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रही है।
  • इस बैठक में कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलामनबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मौजूद है।
  • वहीं जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रशांत किशोर भी शामिल है।
  • कांग्रेस सपा के इस कदम के बाद अब गठबंधन को आगे बढ़ाने या तोड़ने पर विचार कर रही है।

सीट का बटवारा बन रहा दरार की वजह

  • कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर नए सवाल खड़े हो गए है।
  • सपा कांग्रेस को अमेठी की सीटें देने को तैयार नहीं है।
  • इसी तरह जहां पहले कांग्रेस को 100 सीटें देने की बात चल रही थी,
  • वहीं सपा की पहली लिस्ट आने के बाद कांग्रेस को 55 सीटें देने की बात हो रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें