Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कैराना उपचुनाव: कांग्रेस कर सकती है रालोद प्रत्याशी को समर्थन

rld kairana by election

rld kairana by election

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस उपचुनाव में विपक्षी दल गठबंधन के तहत साझा प्रत्याशी उतारना चाहते हैं मगर सपा ने इस सीट पर अपने दावे से राष्ट्रीय लोक दल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रालोद ने काफी समय पहले ही जयंत चौधरी को कैराना से प्रत्याशी बनाने का फैसला किया था। सपा के इस फैसले से विपक्षी एकता को नुकसान होना तय था। कैराना लोकसभा सीट को लेकर सपा ने रालोद के साथ समझौता किया है। अब कैराना में सपा नेत्री तबस्सुम हसन रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। इस उपचुनाव में अन्य दलों से अलग राय रखने वाली कांग्रेस ने अब गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने पर बड़ा फैसला किया है।

रालोद के सिम्बल पर लड़ेंगी सपा प्रत्याशी :

जयंत चौधरी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मीटिंग के बाद साफ़ हो गया है कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल भाजपा के खिलाफ उतरेगा। सपा ने अपना समर्थन रालोद को देते हुए शर्त रखी थी कि प्रत्याशी उसकी पार्टी से होना चाहिए जिसे रालोद ने मान लिया है। अब कैराना लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन रालोद के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगी। इसका अर्थ है कि प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का होगा और चुनाव चिन्ह इस उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल का होगा। गठबंधन के कोटे के तहत सपा ने ये सीट रालोद को दी है। इसके तहत अब सपा नेत्री और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन रालोद के सिम्बल पर कैराना उपचुनाव में प्रत्याशी होंगी। उनका मुकाबला दिवंगत भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका से होने वाला है।

 

ये भी पढ़ें: सपा-रालोद के नेताओं ने बनाई चुनावी रणनीति

 

आरएलडी को समर्थन देगी कांग्रेस :

कैराना लोकसभा और नूरपुर उपचुनाव को लेकर गठबंधन की जोड़तोड़ में कांग्रेस हाशिए पर आ गयी है। दोनों दलों के नेताओं ने आपस में बैठक कर प्रत्याशी का चयन कर लिया और कांग्रेस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी चुनाव लड़ने को उत्साहित नहीं है। ऐसे में कांग्रेस रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को समर्थन देने का ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले ही आरएलडी उम्मीदवार को कैराना उपचुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया था। देखा जाए तो कांग्रेस के पास अब अन्य कोई विकल्प भी शेष नहीं है। पहले वह रालोद के साथ गठबंधन पर विचार कर रही थी लेकिन रालोद तो अब खुद ही सपा के साथ हो गयी है।

 

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में अख‍िलेश सहित कई नेताओं का नाम

Related posts

पुलिस अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, सीएम आवास घेरने की दी चेतावनी

Sudhir Kumar
7 years ago

मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से लगा लम्बा जाम, स्कूल बस भी फंसी जाम में

Short News
7 years ago

सीएम योगी खेलेंगे लट्ठमार होली, ब्रज में उड़ेगा फाग

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version