उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है, यह सभी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित किये गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों(congress petrol pump) को लेकर किया जा रहा है।

विधानसभा के बाहर डीजल-पेट्रोल लेकर पहुंचे कांग्रेसी(congress petrol pump):

  • रविवार को पीएम मोदी के जन्मदिन मनाया जा रहा है।
  • वहीँ यूपी कांग्रेस पीएम मोदी के जन्मदिन पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।
  • कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कर रही है।
  • जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल लेकर यूपी विधानसभा के सामने पहुंचे हैं।
  • वहीँ किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए विधानसभा के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=rB6nFIOR2y4&feature=youtu.be

लोगों को टैक्स फ्री पेट्रोल-डीजल बांटेंगी कांग्रेस(congress petrol pump):

  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस एक अनोखा प्रदर्शन कर रही है।
  • कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल को लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे हैं।
  • जहाँ कांग्रेस लोगों को टैक्स फ्री पेट्रोल बांटेगी।

विधानसभा के सामने होगी आतिशबाजी(congress petrol pump):

  • पीएम मोदी के 67वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कई कार्यक्रम कर रही है।
  • जिसके तहत लखनऊ के कई मंदिरों में पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा गया है।
  • कई अस्पतालों में फल-वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
  • वहीँ भाजपा कार्यकर्ता शाम को विधानसभा के सामने आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: CM काशी में करेंगे स्वच्छता मित्रों का सम्मान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें