उत्तर प्रदेश चुनाव में लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी प्रचार अभियान को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन अब जल्द ही इन सवालों पर विराम लगने वाला है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सोनिया गांधी और उनके परिवार ने तैयारीयां पूरी कर ली हैं। कम से कम सोनिया गांधी कांग्रेस के गढ़ में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने को पूरी तरह से तैयार हैं। गांधी परिवार 14 फरवरी से अपने गढ़ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार शुरू कर देगा।

सोनिया गांधी

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ होने के चलते चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहीं थी।
  • लेकिन उन्होंने अब चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने का मन बना लिया है।
  • सोनिया गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार व रैली करेंगी।
  • सोनिया गांधी 20 फरवरी को रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगी।

प्रियंका गांधी

  • प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी पर पूरा फोकस कर रही हैं।
  • इसलिए उन्होंने दोनों जगह दो-दो दिन चुनाव प्रचार करने का प्रोग्राम बनाया है।
  • वह 14 और 15 फरवरी रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगी।
  • वहीं अमेठी में 16 और 18 फरवरी को चुनाव प्रचार करेंगी।

राहुल गांधी

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष पहले से ही प्रदेश में सपा के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।
  • वह अखिलेश यादव के साथ कई सयुंक्त जनसभाएं और रोड शो कर चुके हैं।
  • अब वह 18 फरवरी को रायबरेली में जनसभा करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें