उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार 20 मई को राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कमेटी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन किया।

सबसे बड़ी किसान विरोधी सरकार:

  • कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि, 70 सालों में सबसे बड़ी किसान विरोधी सरकार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश में रोजाना 35 किसान मौत को गले लगा रहे हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, यह रिपोर्ट NCRT की है।
  • कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, चंद पूंजीपतियों को विशेष फायदा पहुँचाया जा रहा है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी में किसानों को छला गया।

वीडियो:

भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया:

  • शनिवार को यूपी कांग्रेस ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • जिसमें कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने भाजपा की केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाये।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है।
  • कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, किसानों की ज़िन्दगी फांसी के फंदे पर दम तोड़ रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसानों के बच्चे बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।

यूपी कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद:

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • इसके साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे थे।
  • प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन मोदी सरकार की 3 साल की कमियों को लेकर किया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें