भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 3 जून को सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस(Congress press conference) का आयोजन किया था। जिसके तहत यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। गौरतलब है कि, अभी हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर हमला बोलने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।

जगह-जगह NDA सरकार की सच्चाई को बता रहे हैं(Congress press conference):

  • शनिवार को यूपी कांग्रेस ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस(Congress press conference) का आयोजन किया था।
  • प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने किया।
  • अपने संबोधन में आजाद ने कहा कि, हम जगह-जगह जा कर NDA सरकार की सच्चाई को बता रहे हैं।
  • उनहोंने आगे कहा कि, हम NDA सरकार की नाकामी गिना रहे हैं।
  • प्रेस कांफ्रेंस में आगे कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार देश द्वारा जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है।
  • कांग्रेस नेता ने आगे जोड़ा कि, मीडिया के माध्यम से ये बरगला रहे हैं।

जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है:

  • कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि, जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये जो तमाम उद्घाटन हुए हैं, इनकी शुरुआत UPA सरकार में हुई थी।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, लेकिन इनकी वाह-वाही मोदी सरकार लूट रही है।

ये भी पढ़ें: जेवर कांड में पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें