राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के खिलाफ सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आए आदेश के बाद राजधानी लखनऊ के हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। प्रदेश कांग्रेस मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव बख्शी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाजपा के अग्रिम संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा के लेागों ने गांधी के चित्र बने कैलेंडर पर पिस्टल से गोलियां चलाकर उनकी दोबारा हत्या करने का प्रयास किया। यही नहीं, गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उसके चित्र पर माल्यार्पण भी किया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा यह कृत्य न सिर्फ निंदनीय है। ऐसा करके उन्होंने अपने देशद्रोही कट्टरपंथी चरित्र को एक बार फिर उजागर किया है। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]प्रदेश महिला कांग्रेस ने दर्ज करवाई एफआईआर[/penci_blockquote]
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी के मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस एफआईआर दर्ज करवाई। प्रियंका गांधी के अपमान पर एफआईआर कराकर महिला सम्मान की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। यूपी गांधी स्मारक निधि के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि इस घटना में भगवा गिरोह शामिल है। वहीं गणेश रावत ने कहा कि अगर अरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सात दिन बाद सीएम कार्यालय, आवास का घेराव करेंगे। सचिव लाल बहादुर रॉय ने कहा कि संगठन सात दिन में सभी आरोपितों पर केस दर्ज करवाएगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें