उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज में अस्पताल एवं जिला प्रशासन की लापरवाही से 35 बच्चों सहित करीब 61 लोगों की मौत हो गई थी. लापरवाही के चलते हुई इन मौतों के विरोध में आज कांग्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में किये जा रहे इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें :अल्पसंख्यक बच्चों के एक हाथ में क़ुरान तो दूसरे में हो लैपटॉप

भजन कीर्तन करते हुए कांग्रेस कर रही है सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना-

https://youtu.be/ZyZno1T3U88

  • बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज में अस्पताल एवं जिला प्रशासन की लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों कीइ हुई थीं.
  • जिसमे दर्जनों मासूम बच्चे भी शामिल है.
  • इन मौतों के विरोध में कांग्रेस आज लखनऊ के GPO स्थित गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रही है.

ये भी पढ़ें :कानपुर: स्कूली वैन में लगी आग, मचा हड़कंप!

  • प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भजन कीर्तन करने हुए जहाँ मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
  • वहीँ सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए भी प्रार्थना की जा रही है.
  • बता दें कि ये प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व किया जा रहा है.
  • जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
  • प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने गिरफ़्तारी दी.

ये भी पढ़ें :CM योगी के गढ़ में बाढ़ का कहर 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें