पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन ने शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात की।

  • उन्होंने कहा कि ये गठबंधन दो पार्टियों का गठबंधन नहीं दो युवा नेताओं का गठबंधन है।
  • जो देश और प्रदेश की तस्वीर बदल देगा। इस गठबंधन को जनता का बहुत समर्थन मिल रहा है।
  • उन्होंने कहा कि रही बात प्रियंका गांधी की, तो ये जनता की डिमांड पर है और राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा।
  • जितिन का कहना है कि उनका तिलहर विधानसभा से पुराना और परिवारिक रिश्ता रहा है।
  • जनता उन्हें जरूर विधायक के रूप मे चुनेगी।

तिलहर विधानसभा से आजमाएंगे किस्मत

  • शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद अब तिलहर विधानसभा से विधायकी के चुनाव मे किस्मत आजमाएंगे।
  • कांग्रेस और सपा के गठबंधन होने के बाद तिलहर विधानसभा सीट कांगेस को दी गई।
  • जहां से कांग्रेस ने जितिन प्रसाद पर भरोसा जताते हुए वहां से चुनाव लड़ाने का मन बनाया और जितिन को टिकट दे दिया।
  • मंगलवार को जितिन पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए।
  • उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन एक पार्टी का गठबंधन नहीं है।
  • ये गठबंधन दो युवा नेताओ का गठबंधन है जो आने वाले समय में देश और प्रदेश की तस्वीर ही बदल देगा।
  • इस बार जनता गठबंधन की सरकार को चुनने के मूड में है।
  • साथ ही उनका कहना है कि प्रियंका गांधी के प्रचार की बात है तो ये जनता की डिमांड पर है।
  • साथ ही उनका कहना है कि तिलहर विधानसभा से कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है तो वह उनके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
  • 2004 से पहले यहां के चुनाव उनके पिता जी लड़ते आये हैं इस बार यह सौभाग्य उनकों मिला।
  • आपको बता दें कि जितिन शाहजहांपुर से सांसद रहे चुके हैं।
  • कांग्रेस सरकार मे केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके हैं।
  • इस बार तिलहर विधानसभा से वह विधायक के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें