उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है। अभी से  ही सन्देश यात्रा, परिवर्तन रैली, खाट सभा का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में 27 साल से यूपी की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए संगठन में बदलाव करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

जिला और मंडल स्तर पर किया बदलाव :

  • उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी खोई हुई जगह पाने के लिए कांग्रेस जी-तोड़ मेहनत कर रही है।
  • राहुल गांधी की किसान यात्रा के बाद कांग्रेस ने को-ऑर्डिनेशन कमिटी के जोनल और मंडल प्रभारियों के नाम घोषित किये है।
  • कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनाव तैयारियों को मजबूत करना है।
  • कमेटी के सदस्यों का काम बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना भी होगा।।

यह भी पढ़े : एक्सक्लूसिव वीडियोः जयगुरू देव के कार्यक्रम में भगदड़ से 19 की मौत

  • कांग्रेस के महासचिव ने बताया कि समन्वय समिति में राजू लवानिया को आगरा का जोनल अधिकारी बनाया गया है।
  • साथ ही रमेश अग्रहरि को कौशाम्बी जिले का जोनल प्रभारी बनाया गया है।
  • बरेली की जोनल प्रभारी नीतू मल्होत्रा, गोरखपुर के पवन बथवाल, कानपुर का पवन गुप्ता बनाया गया है।
  • इसके अलावा मेरठ के जोनल प्रभारी हरेश अग्रवाल, सीतापुर की शमीना शफीक और झांसी के राहुल राय बनाए गए है।

यह भी पढ़े : सपा नेता पर हुए जानलेवा हमले का चौबेपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें