उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नयी टीम की बस यात्रा कल रात घंटाघर पहुंची, जहाँ कांग्रेस के नए यूपी चीफ राज बब्बर ने एक जनसभा को सम्बोधित किया।

सपा, बसपा और भाजपा पर साधा निशान:

  • सोमवार की रात घंटाघर पहुंची कांग्रेस की नयी टीम के सदस्य और यूपी कांग्रेस के नए चीफ राज बब्बर ने एक जनसभा को संबोधित किया।
  • सभा में राज बब्बर ने सपा, बसपा और भाजपा पर निशाना साधा।
  • एक तरफ जहाँ यूपी कांग्रेस चीफ ने, सपा को परिवारवाद की पार्टी तो बसपा को लूटखसोट की पार्टी बताया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि, इस आदमी ने कानपुर के वर्तमान सांसद कहाँ कोने में फेंक दिया है, ये कोई नहीं जानता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी ने भाजपा को 73 सीटें दी हैं, जिसमें से कानपुर ने भी उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से सांसद दिया है, वो बुजुर्ग सांसद हैं और बहुत ही सम्मानित हैं।
  • राज बब्बर ने आगे कहा कि, वो एक शिक्षक हैं और देश की धरोहर हैं, लेकिन इस शख्स मोदी ने उस व्यक्ति को पार्टी के ऐसे कोने में फेंक दिया है, जहाँ अब उनकी पार्टी के लोग ही उन्हें नहीं जानते हैं।
  • यूपी चीफ ने आगे कहा कि, हमारे पास दूरदर्शिता है, अनुभव है और जोश है।
  • सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, सूबे में कांग्रेस की सरकार 27 सालों से सत्ता से बाहर है, 2012 में आई सरकार परिवारवाद की राजनीति करने लगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस परिवार का हर व्यक्ति या तो मंत्री है या विधायक।
  • यूपी कांग्रेस चीफ ने सपा पर लॉ एंड आर्डर को लेकर भी सवाल उठाया।
  • नए टीम के साथ कन्नौज से कानपुर पहुंचे राज बब्बर का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें