उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बीते दिन कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश की समाजवादी पार्टी केवल कुछ चुने हुए लोगों की पार्टी मात्र बनकर रह गई है। समाजवादी पार्टी के लोग खुद ही लगातार गुंडागर्दी में लिप्त है।

मोदी सरकार को भी लिया आड़े हाथ :

  • बीजेपी की केंद्र सरकार को भी प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं बख्शा।
  • राज बब्बर ने कहा कि लाल किले से बोल देने मात्र से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत को नहीं मिल जाएगा।
  • यह कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी हिम्मत दिखानी पड़ेगी।

अखिलेश सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 24 करोड़ की मदद को दी मंजूरी!

  • प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा के सुल्तानपुर पहुँचने पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
  • इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया समेत कई दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल रहे।
  • उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव के सम्बन्ध में पार्टी के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी है।
  • पार्टी के संचार विभाग का अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बनाया गया है।
  • राज बब्बर ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी के प्रदेश संगठात्मक, प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना है।
  • इसका निश्चित रूप से पार्टी को फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में होगा।

बाबा रामदेव के उत्पादों पर दारूल उलूम ने जारी किया फतवा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें