उत्तर प्रदेश चुनाव का पहला और दूसरा चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। प्रदेश में सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण में अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटे हुए है। सभी पार्टियों के नेता प्रदेश के दौरे पर है। इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 3 जनसभाएं करेंगे। जहां वह विरोधियों पर निशाना साधेंगे।

राहुल गांधी का जनसभा कार्यक्रम

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद चुनाव प्रचार के लिए यूपी के दौरे पर हैं।
  • वह 17 फरवरी को 3 जनसभाएं संबोधित करेंगे।
  • राहुल गाँधी की पहली जनसभा 1.30 फहेहपुर के हथगांव में होगी।
  • वहीं दूसरी जनसभा 3 बजे रायबरेली शहर के जीआईसी ग्राउंड में संबोधित करेंगे।
  • राहुल गांधी अपनी तीसरी जनसभा 4.30 बजे रायबरेली के महराजगंज में संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें