रामपुर की विधासभा बिलासपुर में शनिवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा की। इसमें उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के लिए वोट मांगे। इस दौरान पीएम मोदी को राहुल गांधी ने आड़े हाथ लिया और उनको अपने भाषण में सही शब्दों का इस्तेमाल करने की नसीहत दी।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

  • हिन्दुस्तान का पीएम कोई मामूली पद नहीं
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का काम लोगों को रोज़गार देने हैं।
  • किसानों की मदद करना और युवाओं के सपनों को पूरा करना है।
  • उन्होंने कहा कि 15 लाख देने का झूठ बोलना,
  • 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का झूठा दावा,
  • मेक इन इंडिया का झूठ बोला और फिर मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति का मज़ाक उड़ाना,
  • यह सब पीएम मोदी को शोभा नहीं देता है।
  • उन्हें अपने पद की गरिमा का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
  • 50 परिवारों का कर्ज माफ किया 50 परिवारो का क़र्ज़ा माफ़ कर सकते है,
  • उनको इन परिवारों का 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपये का कर्ज़ा माफ़ किया है।
  • तो वह गरीब किसानों का कर्जा भी माफ कर सकते हैं।
  • लेकिन वह ऐसा करने से कतराते हैं।
  • उन्होंने कहा कि पीएम कहते है कि कांग्रेस की जन्मकुंडली मेरे पास है,
  • अगर ऐसा है तो वो उसे बाहर निकाले क्योंकि हम किसी से डरते नहीं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें