उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के ड्रीम प्रोजेक्ट को जोरदार झटका देते हुए, तिलोई अमेठी में आयोजित वर्कशॉप(congress workshop) को बंद कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।

कांग्रेस ने बताई बदले की कार्रवाई(congress workshop):

  • इलाहाबाद HC ने साल 1982 में कांग्रेस द्वारा अधिग्रहित की गयी जमीन को खाली करने के आदेश दिए हैं।
  • जिससे राहुल गाँधी के ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गाँधी महिला विकास परियोजना को झटका लगा है।
  • गौरतलब है कि, इस परियोजना की वर्कशॉप करीब 10 हजार स्क्वायर मीटर की जमीन पर काबिज है।
  • वहीँ कोर्ट के आदेश के बाद यूपी कांग्रेस ने इस मामले में राज्य सरकार पर हमला बोला है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
  • साथ ही कांग्रेस का कहना है कि, हम जमीन वापस लेकर रहेंगे।

कोर्ट की डबल बेंच ने ख़ारिज की थी याचिका(congress workshop):

  • कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की राजीव महिला विकास परियोजना को हाई कोर्ट की ओर से झटका दिया गया था।
  • हाई कोर्ट ने राजीव महिला विकास परियोजना की ओर से दायर याचिका को ख़ारिज कर दिया था।
  • कोर्ट की डबल बेंच ने यह निर्णय लिया था।
  • इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका ख़ारिज करने के बाद प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश भी दिए थे।

संस्था के लोगों को जल्द से जल्द खाली करने के दिए थे आदेश(congress workshop):

  • हाई कोर्ट द्वारा राहुल गाँधी के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका दिया गया था।
  • जिसके बाद प्रशासन को हाई कोर्ट की ओर से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।
  • निर्देश मिलने के बाद उप जिलाधिकारी तिलोई वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने संस्था के लोगों को जल्द से जल्द जगह को खाली करने के निर्देश दिए।

अवैध रूप से काबिज थी महिला विकास परियोजना(congress workshop):

  • हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी तिलोई वोकेशनल ट्रेनिंग सेण्टर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने जगह को जल्द से जल्द खाली करने के निर्देश दिए।
  • गौरतलब है कि, राजीव गांधी महिला विकास परियोजना का सेंटर अवैध रूप से काबिज है।
  • इस ट्रेनिंग सेंटर में महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाते हैं।

स्वामित्व को लेकर भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने उठाये थे सवाल(congress workshop):

  • तिलोई, अमेठी में राजीव महिला विकास परियोजना की जगह के स्वामित्व को लेकर सवाल उठाये गए थे।
  • यह सवाल भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाया था।
  • वहीँ SDM ने कहा था कि, जल्द से जल्द इस जगह को खाली करा लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: गुजरात: राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें