उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 5 जून को #WorldEnvironmentDay के मौके पर राजधानी लखनऊ में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में पौधारोपण किया।गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को ही अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के कार्यक्रम ‘Connect With Nature'(ConnectWithNature) का भी शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

कनेक्ट विद नेचर(ConnectWithNature) प्रोग्राम के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अंश:

सभी लोगों को बधाई दी(ConnectWithNature):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कनेक्ट विद नेचर(ConnectWithNature) कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • साथ ही उन्होंने वन विभाग की मोबाइल एप्प ‘वन मित्र’ का भी शुभारम्भ किया।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से मुलाकात की।
  • साथ ही उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • संबोधन की शुरुआत में सीएम योगी ने सभी को बधाई दी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पर्यावरण की चिंता जायज है।
  • सीएम योगी ने आगे कहा कि, पर्यावरण साफ़ रहेगा तो सभी स्वस्थ्य रहेंगे।

पर्यावरण के करीब रहने से व्यक्ति दीर्घजीवी होता है:

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, व्यक्ति जितना पर्यावरण के करीब रहेगा उतना ही दीर्घजीवी होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, PM मोदी ने पर्यावरण पर बहुत काम किया है।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने किया पौधारोपण, ‘कनेक्ट विद नेचर’ का किया शुभारम्भ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें