उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में हो रही अवैध वसूली, कई शहरों में वसूली की रकम हुई दोगुनी। जिलों की सीमा पर ट्रक ड्राइवरों से मिल रही है मलाई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सख्त आदेशों के बाद भी प्रदेश में परिवहन विभाग में अवैध वसूली का खेल जोरों पर है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही यूपी पुलिस की शान में कसीदे कसते हों लेकिन वह सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है।

  • परिवहन विभाग में जम कर हो रही है घूसखोरी।
  • इलाहाबाद में वसूली की रकम हुई दोगुनी।
  • कानपुर में 12000 रूपये हुई प्रति ट्रक हुई एंट्री फीस।
  • अकेले कानपुर में 3000 से अधिक ट्रकों से होती है वसूली।
  • झांसी, बहराइच, गोण्डा में धड़ल्ले से चल रहा है परिवहन का खेल।
  • महोबा, उन्नाव और लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में सुपर एंट्री के नाम पर चल रहा है परिवहन का धंधा।
  • परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, परिवहन कर्मियों की जेबे गर्म किये बगैर कोई भी ट्रक नहीं कर सकता है प्रवेश।

इस बाबत चौकी इंचार्ज से पूछने पर उन्‍होंने कहा कि यहां कोई अवैध वसूली नहीं करता है। किसने कहा कि यहां अवैध वसूली होती है? यहां पुलिस रात में ड्यूटी करती है। वहीं, जब वीडियो दिखाने की बात कही गई तो वो चलते बने।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें