[nextpage title=”gayatri” ]

यूपी के विधानसभा चुनावों के समय भाजपा द्वारा महिला से रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का मुद्दा जोरो से उठाया गया था। सपा सरकार के सबसे विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति ने महिला से रेप वाले मामले में जमानत अर्जी (gayatri prajapati bail plea) दाखिल की थी जिस पर आज फैसला आ चुका है।

[/nextpage]

[nextpage title=”gayatri2″ ]

जमानत याचिका पर आया फैसला :

  • पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप है।
  • इसी के तहत उनके खिलाफ बीते दिनों पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
  • हाईकोर्ट ने 26 मई को सपा नेता गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
  • बता दें कि गायत्री की जमानत रद्द करने को लेकर कोर्ट में याचिका दी गयी थी।
  • यूपी चुनाव के नतीजे आने के पहले से ही गायत्री प्रजापति जेल में बंद हैं।
  • याचिका रद्द करते समय हाईकोर्ट ने कहा था कि ADJ ने जमानत देने में काफी जल्दबाजी दिखाई है
  • जबकि उस पर एक महिला ने कई अन्य लोगो संग मिलकर बलात्कार का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के घर के बाहर हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा

  • इस मामले में सपा नेता गायत्री ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।
  • मगर कोर्ट द्वारा इस जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।
  • आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति पिछली समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है।
  • मंत्री रहने के दौरान भी गायत्री पर अवैध खनन जैसे कई आरोप लगाये गये।
  • मगर फिर भी प्रदेश सरकार द्वारा गायत्री को हर बार बचाया जाता रहा।
  • विधानसभा चुनावो के समय भी भाजपा ने गायत्री के मुद्दे को अच्छा भुनाया था।
  • भाजपा ने सीधे तौर पर गायत्री प्रजापति का हवाला देते हुए अखिलेश सरकार पर हमला बोला था।

ये भी पढ़ें, राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले सपा के लिए आगरा से आयी बुरी खबर

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें