Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

काशी मथुरा पर मान्य होगा न्यायालय का निर्णय -डिप्टी सीएम

courts-decision-will-be-valid-on-kashi-mathura-deputy-cm

courts-decision-will-be-valid-on-kashi-mathura-deputy-cm

काशी मथुरा पर मान्य होगा न्यायालय का निर्णय -डिप्टी सीएम

मथुरा-

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को मथुरा पहुंचे। सबसे पहले डिप्टी सीएम ने गोवर्धन पहुंच गिरिराज जी के दर्शन किए. इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन आए यहां उन्होंने पत्नी के साथ ठा. बांकेबिहारी के दर्शन तथा श्रीपाद बाबा गौशाला में गो सेवा कर आशीर्वाद लिया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को देर शाम जग प्रसिद्ध ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी के साथ ठाकुर जी के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं मंदिर सेवायत गोस्वामियों ने उनका माल्यार्पण, पटुका ओढ़ाकर एवं प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्मलीन गो सेवी संत श्रीपाद बाबा महाराज के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। साथ ही गौ माता को गुड़ एवं चारा खिलाकर गौ सेवा की। वहीं गौशाला के संचालक महंत दामोदर बाबा से गौ संरक्षण एवं ब्रज संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा की। पत्रकारों से रूबरू हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ठाकुर जी से यही प्रार्थना की है कि प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो और मथुरा-वृंदावन एवं गोवर्धन के चारों तरफ विकास हो। वहीं काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा की बारी है के प्रश्न पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अदालत का जो निर्णय आएगा वही मान्य होगा।

Report – Jay

Related posts

रागिनी हत्याकांड: माता-पिता ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

Kamal Tiwari
7 years ago

योगी सरकार के कर्जमाफी के फैसले पर सूबे के किसानों की प्रतिक्रियाएं!

Divyang Dixit
7 years ago

एसएसपी ने 3 सीओ के किये तबादले, राकेश कुमार मिश्र को सीओ 4 का चार्ज दिया गया, प्रभात कुमार को सीओ सदर का चार्ज, राजकुमार पांडेय को सीओ ट्रैफिक का चार्ज सौंपा गया।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version