देश में गाय को लेकर विवाद छिड़ा है। कोई कह रहा है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो तो कोई कह रहा है कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। इसी बीच यूपी के कानपुर जिले में गाय की ऑनलाइन बिक्री (cow online sale) शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन गाय बेचने वाले ने शर्त रखी है कि जो भी गाय खरीदेगा उसे शपथ पत्र देना होगा कि वह गाय काटने के लिए नहीं खरीद रहा है।

क्‍या है पूरा मामला

  • बीते दिनों मोदी सरकार ने गौवध रोकने के लिए पशु बाजारों की बिक्री पर रोक लगा दिया है।
  • इसी नियम के लागू होने के बाद कानपुर के एक शख्स ने गायों की ऑनलाइन बिक्री का काम शुरू किया है।
  • ओएलएक्‍स और क्विकर पर गाय का पूरा विवरण भी लिखा गया है।
  • विवरण के साथ ये भी लिखा गया है कि गाय खरीदने वाले खरीददार को ‘गाय न काटने’ का शपथ पत्र भी देना होगा।
  • जो शपथ पत्र देगा उसी को गाय बेची जाएगी।

    ये भी पढ़ें: यूपी में उठी आवाज, गाय को मिले ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा!

ऑनलाइन बेची जा रही है गौरी गाय!

  • कानपुर के विवेक शुक्‍ला ने अपनी प्‍यारी गौरी गाय को ऑनलाइन बेचने का निर्णय लिया है।
  • गाय के मालिक ने साहीवाल नस्‍ल की दुधारु गाय की तस्‍वीरें ओएलएक्‍स और क्विकर पर डाली हैं।
  • गौरी गाय की कीमत 25 हजार रुपए तय की गई है।
  • गाय को खरीदने से खरीददार को आईडी प्रूफ और अपने अन्‍य दस्‍तावेज भी देना होगा।

    ये भी पढ़ें: सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना मुरादाबाद का ‘ये गाँव’!

क्‍या कहते हैं गौरी गाय के मालिक!

  • गौरी गाय के मालिक विवेक शुक्‍ला ने बताया कि मोदी सरकार में भारत डिजिटालाइजेशन की ओर बढ़ रहा है।
  • इस वजह से गाय को ऑनलाइन बेचने का फैसला लिया है।
  • ऐसा करने से गायों को गलत हाथों में जाने से रोका जा सकेगा।
  • डिजिटालाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ एक पहल की है।

    ये भी पढ़ें: CHC ने हज यात्रा में किया बड़ा इजाफा, UP से हज यात्रा हुई और महंगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें