एक तरफ योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के कारण महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, वही जिला मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के ग्राम जानी कला में बीजेपी को वोट देने के कारण एक महिला के साथ मारपीट की गई। साथ ही उस पर चाकू से हमला भी किया गया।

न्याय के लिए महिला लगा रही गुहार

  • पीड़ित महिला ने बताया के बीजेपी को वोट देने के कारण उसे गांव से भी भगा कर उसके मकान पर कब्जा कर लिया गया।
  • आपराधियों ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
  • इसके चलते महिला शनिवार को एसएसपी मेरठ के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
  • पीड़ित महिला नौसाबा ने पीेएम और यूपी के सीएम से मुजरिमों को सख्त से सख्त सजा दिलाने,
  • उसे व उसके परिवार को पूरी सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई।

यह है पूरा मामला

  • पीड़ित महिला नौसाबा मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के ग्राम जानी कला की रहने वाली है।
  • महिला के अनुसार 15 मार्च को दोपहर में हनीफ, अशरफ,चंदो, अयूब सहित कई लोग महिला के घर में घुस आए,
  • इसके बाद उसके साथ बसपा की जगह बीजेपी को वोट देने के कारण जमकर मारपीट की।
  • आरोपियों ने  उस पर चाकू से हमला भी किया।
  • साथ ही आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की व जमीन बेच कर रखे हुए रुपए भी लूटकर ले गए।
  • जब महिला ने शोर मचाया सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
  • महिला के 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर महिला को प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया।
  • महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
  • पुलिस आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बना रही है।
  • महिला का कहना है की आरोपियों ने उसे गांव से भगा कर उसके मकान पर कब्जा कर लिया।
  • इस संबंध में महिला ने शनिवार को SSP कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।
  • इस मामले में आलाधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो, उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें