गोमती रिवर फ्रंट में हुए गड़बड़ घोटाले (crores rupees Corruption) की अभी जांच चल ही रही थी कि सेतु निगम की परियोजनाओं में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। शासन से स्वीकृति लिए बिना ही इन परियोजनाओं पर 218.62 करोड़ रुपए अधिक खर्च कर दिए गए। पिछली सपा सरकार में हुए इस घपले के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्यवाही करने के बजाए उच्च अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

लखनऊ में बनेगा यूपी का पहला मदर मिल्क बैंक!

कहां कितना हुआ खर्च

  • सेतु निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2016-17 में लखनऊ अंचल की 8 परियोजनाओं पर 96.1 इस करोड़ अधिक खर्च किए गए।
  • इनमें फतेहपुर में किशन-कमासिन मार्ग के दादो घाट पर पुल, लखनऊ में मल्हौर व NH-28 पर आरओबी, जनेश्वर मिश्रा पार्क के लिए अंडरपास, खदरा में पक्के पुल के पास दूसरे पुल का निर्माण आदि परियोजनाएं शामिल हैं।

वीडियो: बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांगी नौकरी!

  • आगरा में ईदगाह, आगरा फोर्ट, रेलवे लाइन पर आरओबी और महल बादशाह गांव के नजदीक 8 लेन सेतु निर्माण पर सक्षम स्तर से स्वीकृत किए बिना ही 19.65 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च कर दिया गया।
  • किसी अन्य परियोजना को दी गई राशि यहां लगा दी गई।

याकूब की अवैध मीट फैक्ट्री के सामने MDA ने टेके घुटने!

  • इसी तरह इलाहाबाद की तीन परियोजनाओं पर 22.65 करोड़ रुपए, बरेली में गोराघाट पुल पर 2 करोड़, बस्ती में 8 परियोजनाओं पर 14.78 करोड़, इटावा में जसवंतनगर-कचौराघाट मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी पर 46.6 करोड़ रुपए अधिक खर्च कर दिया गया।

आज से गैस एजेंसियों में पड़ेगा छापा!

  • फैजाबाद की विभिन्न परियोजनाओं पर 18.37 करोड़, गाजियाबाद में 2.04 करोड़, गोरखपुर में 8.5 करोड़ रुपए अधिक खर्च किये गए।
  • कानपुर अंचल में दो परियोजनाओं, मुरादाबाद में एक और वाराणसी अंचल में 5 परियोजनाओं पर मनमाने ढंग से अधिक राशि खर्च कर दी गई।
  • इस तरह से परियोजनाओं पर ज्यादा खर्च किया गया।

34 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, गाजे बाजे के साथ हुई विदाई!

  • बता दें कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना की न्यायिक जांच में इसी परियोजना के एक मद के बजट को दूसरे मद में खर्च करने को गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया गया।
  • सेतु निगम में तो एक परियोजना का बजट ही दूसरी परियोजनाओं को दे दिया गया।

गोमती नदी में कूद रहे युवक की सिपाहियों ने बचाई जान!

  • इसके बावजूद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है।
  • इस संबंध में प्रबंध निदेशक सेतु निगम राजन मित्तल ने बताया कि उन्होंने शीघ्र ही चार्ज संभाला है।
  • इस मामले (crores rupees Corruption) में नियमानुसार जो कार्रवाई होगी वह शीघ्र ही की जायेगी।

CM योगी के जनता दर्शन महज दिखावा: RTI में खुलासा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें