राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक विधवा महिला के साथ जमकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने महिला को लाठी डंडो से पीटा है। पिटाई के दौरान महिला का सिर फट गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना से महिला दहशत में है।

जानकारी के अनुसार, घटना निगोहा थाना क्षेत्र की है। यहां भद्दी खेडा गांव की रहने वालीं विधवा कल्लो ने बताया कि बीती देर शाम वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के रहने वाले दुर्गा प्रसाद पुरानी कहासुनी को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दुर्गा अपने परिवार के ही राजेश व पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडो से उसकी पिटाई कर उसका सर फोड़ दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपित भाग निकले। खून से लथपथ महिला ग्रामीणों के साथ निगोहां थाने पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। उप निरीक्षक रामफल मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें