बुधवार को राजधानी लखनऊ में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर बैठक बुलाई गयी थी, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने की थी।

यूपी के दबंग ब्यूरोक्रेट्स बनते जा रहे हैं दीपक सिंघल:

  • यूपी की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर राजधानी लखनऊ में बैठक बुलाई गयी थी।
  • जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने की थी।
  • इस बैठक में यूपी की लगभग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गयी।
  • मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने दबंग रुख अख्तियार करते हुए सभी अधिकारियों को चेताया जो कानून-व्यवस्था से जुड़े हैं।
  • दीपक सिंघल ने यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों को तकरीबन धमकी भरे लहजे में चेताया।
  • उन्होंने कहा कि, सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगायें।
  • गौरतलब है कि, दीपक सिंघल को मुख्य सचिव नियुक्त हुए एक महीने से ज्यादा का समय नहीं हुआ है।
  • उसके बावजूद पदभार सँभालते ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की बदनाम ब्यूरोक्रेट्स की व्यवस्था को परिवर्तित करने का काम किया है।
  • उन्होंने ब्यूरोक्रेट्स के आलसी और कठोर व्यव्हार को सुधार की दिशा में प्रयासरत कर दिया है।
  • इसके साथ ही आम जनता और नेताओं के बीच भी उनका काफी मान है।
  • शिवपाल सिंह यादव जब लोक निर्माण विभाग मंत्री थे तो, दीपक सिंघल उच्च पद के लिए उनकी पहली पसंद थे।
  • वहीँ धीरे-धीरे वो निर्णायक फैसले लेने की अपनी जल्द क्षमता के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश की भी पसंद बनते जा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने हाल ही में कहा था कि, सिंघल इस अतिसंवेदनशील पोस्ट के लिए उनकी पहली पसंद नहीं थे।
  • एक लोकल स्कूल की प्रिंसिपल उषा शंकर जो समाज सेवा से जुड़े काम करती हैं और गरीब बच्चों को पढ़ाती हैं।
  • उनके मुताबिक, वो मुख्य सचिव के सक्रिय रवैया से काफी स्तब्ध थीं।
  • साथ ही जब उन्हें स्कूल की आर्थिक समस्याओं के बारे में बताया तो कुछ समय ही सरकारी मदद प्राप्त हुई।
  • इसके अतिरिक्त दीपक सिंघल अपनी पत्नी के साथ खुद उस स्कूल के 400 बच्चों से मिलने पहुंचे थे।
  • एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, वो जमीन से जुड़े हुए इंसान है।
  • साथ ही मुख्या सचिव किसी भी काम को बिजली की गति से करते हैं।
  • हाल ही में उन्होंने अधिकारियों के एक दल को भी धमकाया था।
  • उन्होंने कहा था कि, अगर प्रोजेक्ट्स का काम समय पर नहीं खत्म हुआ तो वो उन्हें जेल में डाल देंगे।

‘घर जाकर सो जाओ या मुंह धोकर मीटिंग में आओ’:

  • यूपी के मुख्य सचिव दीपक सिंघल आलसी और कामचोर अफसरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
  • बुधवार को कानून-व्यवस्था पर हुई मीटिंग में एक झपकी लेते अधिकारी को उन्होंने बुरी तरह झड़पा।
  • मुख्य सचिव ने अधिकारी से कहा कि, घर जा कर सो जाओ या मुंहधोकर मीटिंग में आओ।
  • काम के प्रति अपने सख्त रवैये के चलते दीपक सिंघल इतने कम समय में ही मुख्यमंत्री के चहेते हो गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें