मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिन अधिकारीयों के साथ लखनऊ में बन रही स्वर्णिम `डायल 100` का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस योजना से जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी गाँव जुड़ जाएँगे और उन्हें इस योजना का पूर्ण लाभ मिलने लगेगा।

15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस :

  • इस योजना से प्रदेश के सभी जनपदों में निवास करने वाले नागरिकों को जन सुरक्षा की आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
  • डायल 100 के शुरू हो जाने पर ‘100 नम्बर डायल करने के 10-15 मिनट के अंदर ही पुलिस आप तक पहुंच जाएगी।
  • इसके अंतर्गत प्रदेश के 75 जिलों, 689 शहरों व कस्बों और 1,07,452 गांवों की 22 करोड़ की जनसंख्या आयेगी।
  • उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस सेवा से प्रदेश वासियों को तुरंत लाभ मिले।

यह भी पढ़े : बिजनौर में पुलिस ने की गुंडागर्दी-1090 ने भी मदद से हाथ खींचे!

  • हालांकि इस योजना से प्रदेश पुलिस पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गयी है।
  • मगर इस अत्याधुनिक युग में अपराधियों को मुकाबला करने के लिए पुलिस को भी हाईटेक बनना होगा।
  • इस सेवा के बाद समाजवादी पार्टी द्वारा किये कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी।
  • सीएम के इस मुआयने के दौरान डीजीपी जावीद अहमद सहित कई पुलिस के बड़े अधिकारी उनके साथ मौजूद थे।
  • इस निरीक्षण में मुख्यमंत्री ने देखा क‌ि डायल 100 में कैसे काम होता है।
  • इस परियोजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए इसमें 25,000 प्रशिक्षित कर्मचारी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : हमारी खबर का असर, पुलिस ने आरोपी सिपाही पर की कार्यवाही !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें