उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं घरों से बाहर तक सुरक्षित नहीं रही हैं। पिछले दिनों कई वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया लेकिन फिर भी अपराधियों के भीतर जरा सा भी कानून का खौफ नहीं है। ताजा मामला यूपी के बलिया जिला का है। यहां सूदखोरों ने एक दलित महिला को जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में झूलती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां वह जिंदगी मौत की जंग लड़ रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। एसपी बलिया ने बताया कि एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया गया।

इससे पहले भी हो चुकी घटना

इस दलित महिला को जलाने का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले 27 जनवरी 2017 को भी भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में रहने वाली रेशमी नाम की इस दलित महिला को सूदखोर ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। दरसल पीड़ित महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए सूदखोर से 10 हज़ार रूपये कर्ज लिए थे मगर लाखों रुपए देने के बावज़ूद वो सूद के जाल से उबर नहीं पाई। पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई के चलते शुक्रवार को एक बाद फिर सुड्डू सिंह और सोनू सिंह नाम के सूदखोर ने महिला को जिन्दा जला दिया। जिला अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रही महिला को डॉक्टरों बीएचयू रेफर कर दिया। यहां महिला को डॉक्टरों ने 80 प्रतिशत जला बताया है। पुलिस ने आरोपी सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

………………………………………………………………………………..

Web Title : Dalit woman burnt alive by sudkhor in Ballia uttar pradesh
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

………………………………………………………………………………..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें