उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के वन पर्यावरण, जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह गुरुवार 15 जून को सूबे के महोबा जिले(dara singh mahoba) के दौरे पर पहुंचे थे, गौरतलब है कि, मंत्री दारा सिंह महोबा जिले के प्रभारी भी हैं। इस दौरान जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री दारा सिंह का स्वागत किया।

विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा बैठक(dara singh mahoba):

  • योगी सरकार के वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह गुरुवार को महोबा जिले पहुंचे थे।
  • जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री दारा सिंह का सवागत किया।
  • मंत्री दारा सिंह करबई क्षेत्र में पहुंचे हैं।
  • अपने दौरे के तहत मंत्री दारा सिंह जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • समीक्षा बैठक का आयोजन जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह में जताई नाराजगी(dara singh mahoba):

  • योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के लिए महोबा पहुंचे।
  • जहाँ कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का स्वागत किया।
  • इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री दारा सिंह से शिकायत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अधिकारी हमारी नहीं सुनते हैं।
  • आगे कहा गया कि, जो काम 100 रुपये में होता था अब उसके लिए 5 हजार रुपये मांगते हैं।
  • साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि, लगता है कि, प्रदेश में अभी भी सपा की सरकार है।

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड घोटाले की CBI जांच कराने की सीएम से हुई सिफारिश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें