उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बहुत का वक़्त रह गया है। जिस कारण प्रदेश सरकार ने चुनाव में अपनी सफलताओ को गिनाने के लिए अधूरी पड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए सबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। गोमती रिवर फ्रंट योजना सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अखिलेश यादव चुनाव से पहले ही इस योजना को आम जनता के लिए शुरू करना चाहते है। इस कारण रिवर फ्रंट के पास बने स्टेडियम में लोकार्पण पर डे-नाईट क्रिकेट मैच कराने के आदेश दिए है।

मुख्य सचिव ने दिए आदेश :

  • बीते दिन मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने अधिकारियों को कहा कि जल्द गोमती रिवर फ्रंट का कार्य खत्म किया जाए।
  • इसके साथ गोमती बैराज से रबर डैम साइट के दाएं किनारे पर निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य भी पूरा किया जाए।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकार्पण होने के बाद आम जनता के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकार्पण के दिन एक डे-नाईट क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : ‘समाजवादी संग्राम’ में चेले-चापलूस भी कूदे!

  • जल्द ही इसके संचालन हेतु रिवरफ्रण्ट डेवलपमेन्ट अथॉरिटी का गठन कर दिया जाए।
  • इस समिति में सचिव आवास, विशेष सचिव सिंचाई, नगर आयुक्त और सिचांई और LDA के मुख्य अभियन्ताओं को सदस्य बनाया जाएगा।
  • गोमती रिवरफ्रंट योजना में रबर डैम का निर्माण, म्यूजिकल फाउन्टेन, वाटर बस, रेस्क्यू बोट आदि की व्यवस्थाएं की जाएँगी।
  • इस दौरान मुख्य सचिव संग प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चन्द्रा, मण्डलायुक्त लखनऊ भुवनेश कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: चुनाव से पहले ‘प्रदर्शन स्थल’ बनी राजधानी लखनऊ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें