हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार किये सावन के गातों के बीच झुला झूलने का अपना एक अलग ही मज़ा है। ऐसा ही नज़ारा सावन की मस्ती में डूबी दिलकुशा अधिकारी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में भी देखने को मिला। ‘Dazzling Divas’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में रेलवे की महिला अधिकारीयों ने जमकर मस्ती की।

ये भी पढ़ें: 4 महीने से बिना वेतन के कर्मचारी चला रहे हैं सीएम फ्लीट की एम्बुलेंस!

ऊॅं नमः शिवाय से हुआ आगाज

'Dazzling Divas'

  • पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ मण्डल द्वारा दिलकुशा अधिकारी क्लब बंदरियाबाग हरियाली तीज पर कार्यक्रम हुआ।
  • यह कार्यक्रम ‘Dazzling Divas’ थीम पर आधारित था।
  • इस मौके पर सभी महिला अधिकारीयों ने हरे रंग के परिधानों में शिरकत की।

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘भ्रष्टाचार के मुंह ने डकार लिए 9.497 लाख रुपए!

  • कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ज्योति त्रिवेदी थी।
  • इनका स्वागत  रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा नीति सिंह  ने किया।
  • भारतीय परंपरा के अनुसार किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की वंदना से की जाती है।

'Dazzling Divas'

  • उसी परंपरा के मुताबिक अध्यक्षा नीति सिंह एवं सदस्यों द्वारा ऊॅं नमः शिवाय गीत गाकर शुभारम्भ किया गया।
  • इस अवसर पर सावन के गीतों को खूबसूरती से पिरोकर सदस्याओं ने गीत गाये।
  • साथ ही सभी ने मिलकर सावन की गीतों पर मनमोहक नृत्य भी किया।
  • बच्चों ने भी इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

'Dazzling Divas'

  • संगठन की सदस्यों व अतिथियों ने विभिन्न प्रकार के रोचक एवं ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन किया।
  • मैडले डांस व नाटक में सभी महिला अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
  • इस आयोजन में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की उपाध्यक्षा शिप्रा अग्रवाल मौजूद रही।

ये भी पढ़ें: राजस्थान सरकार ने की 2 अक्टूबर की छुट्टी कैंसिल!

  • साथ ही सचिव सुनीता,विद्यानिधि अर्चना श्याम, मनीषा, शोभना शरण प्रियंका व अन्य सदस्य भी  उपस्थित थीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें