Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव,चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म की आशंका

अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव,चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म की आशंका

वाराणसी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार की सुबह अर्धनग्न हालत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिंगरप्रिंट और डाग स्क्वायड को सूचना दी। डाग स्क्वायड पास में स्थित एक भट्टे पर जाकर रुक गई।गंभीर चोट लगने की वजह से चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया,जिससे महिला की पहचान में मुश्किल हो रही है। बरहाल बड़ागांव पुलिस मृतका की पहचान करवाने के साथ ही जांच पड़ताल में जुटी है।घटनास्थल पर डसीसी गोमती जोन विक्रांत वीर, एसीपी पिंडरा अमित पांडेय भी पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।

ग्राम प्रधान भगावन पाल ने बताया कि गांव में स्थित बस्ती से लगभग 100 मीटर दूर एक कच्ची सड़क पर लगभग 40 वर्षीय महिला की लाश रविवार सुबह में दिखाई दी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला के चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो सकी। कपड़े अस्त-व्यस्त और दूर-दूर मिलने के चलते संभावना जताई जा रही है कि महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या की गई होगी।

बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के चेहर पर चोट के निशान हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी हो पाएगी। फिलहाल अभी महिला का शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।

 

ग्राम प्रधान और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा महिला की हुलिए देखकर यह कहा जा रहा है कि महिला किसी एक भट्टे पर काम करने वाली मजदूर है। ऐसे में पुलिस द्वारा आसपास के ईट भट्ठा के मालिकों को भी सूचना दिया गया है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।जिस तरह से महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और कच्ची सड़क पर जिस तरीके से खून फैला हुआ है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि महिला को काफी बेरहमी से मारा गया है। घटनास्थल बस्ती से अधिक दूर नहीं है ऐसे में कई ऐसे सवाल हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

खुदाई के दौरान लोकभवन के पिछले हिस्से में मिली सुरंग, मचा हड़कंप

Bharat Sharma
6 years ago

दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। मारपीट मे कई लोग हुए घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार।डेरापुर थाना क्षेत्र के डेरापुर कस्बे की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

फिर आई ‘घर की याद’, CM योगी जायेंगे गोरखपुर!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version