उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई, जिस दौरान सीएम अखिलेश, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में किया माल्यार्पण:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई।
  • जिसके चलते सीएम अखिलेश ने सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष संग लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में आयोजित किया गया।

सपा प्रमुख ने किया संबोधन:

  • राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने लोहिया पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया था।
  • जिसमें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में सपा प्रमुख ने कहा कि, राम मनोहर लोहिया को उनके योगदान के लिए पूरा देश याद कर रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बार उनका नाम लिया था।
  • इस दौरान नेताजी ने लोहिया से अपनी अंतिम मुलाकात का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, 23 अगस्त 1967 को आखिरी बार लोहिया जी से मुलाकात हुई थी।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, लोहिया जी बहुत बड़े विचारक थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 12 अक्टूबर को लोहिया जी का निधन हो गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें