Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गौतमबुद्ध नगर: दीपक नागर को बनाया गया प्रसपा (लोहिया) युवजन सभा का प्रदेश सचिव

shivpal Power performance

shivpal Power performance

समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील सपा बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा की जड़ें काटना शुरू कर दिया है। उनकी नयी पार्टी में अब तक सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी संख्या शामिल हो चुकी है। इन सभी सपा नेताओं को शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी में जिम्मेदारियां देकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद में लग गए है। इसी क्रम में पश्चिम यूपी के कद्दावर सपा नेता को शिवपाल यादव ने अपनी नयी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

शिवपाल ने किया संगठन विस्तार :

यूपी के नोएडा जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव दीपक नागर प्रधान को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की संस्तुति से प्रगतिशील सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने की है। पूर्व सपा नेता दीपक नागर गौतमबुद्ध नगर के सादुल्लापुर के रहने वाले हैं। उनके सामने आने से अब जिले में समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालाँकि सपा नेता इस मामले में किसी भी प्रकार के नुकसान से इंकार कर रहे हैं फिर भी जिले में 2 सपा हो जाने से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

अखिलेश पर आक्रामक हुए शिवपाल :

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संस्थापक शिवपाल यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में उन्हें बार-बार अपमानित किया गया, उनसे किनारा किया गया इसीलिए उन्होंने नई पार्टी बना दी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा की ‘बी’ पार्टी कहते हैं, इस पर शिवपाल ने कहा, ‘अखिलेश मोर्चा बनाएं। वह क्यों डर रहे हैं? पार्टी में शामिल करें, चुनाव लड़ेंगे उनके साथ।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

गोरखपुर: सबसे बड़ी आवश्यकता गुणवत्ता युक्त शिक्षा- CM योगी

Shivani Awasthi
7 years ago

बीजेपी से यूपी की जनता रहे सावधान-अखिलेश यादव

Dhirendra Singh
8 years ago

लखनऊ- यूपी बोर्ड परीक्षा की नई समय सारिणी जारी।

Desk
4 years ago
Exit mobile version