मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव दीपक सिंघल को उनके पद से निष्काषित कर दिया है।

राहुल भटनागर होंगे नए मुख्य सचिव:

  • सीएम अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्य सचिव दीपक सिंघल को उनके पद से निष्काषित कर दिया है।
  • जिसके बाद राहुल भटनागर यूपी के मुख्य सचिव बना दिए गए हैं।
  • गौरतलब है कि, दीपक सिंघल हाल ही में मुख्य सचिव बनाये गए थे।
  • जिसके बाद अचानक उनकी बर्खास्तगी चर्चा का विषय बन गयी है।

अमर सिंह की पार्टी बनी मुसीबत:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद से दीपक सिंघल को हटा दिया गया है।
  • जिसके बाद से अचानक यूँ मुख्य सचिव की बर्खास्तगी सूबे में चर्चा का विषय बन गयी है।
  • सूत्रों के मुताबिक, दीपक सिंघल का अमर सिंह की पार्टी में जाना ही उनकी मुसीबत का कारण बन गया है।
  • गौरतलब है कि, अमर सिंह ने दिल्ली में एक पार्टी का आयोजन किया था।
  • जिसमें मुख्यमंत्री भी आमंत्रित किये गए थे।
  • हालाँकि, किन्ही कारणों से मुख्यमंत्री पार्टी में नहीं पहुंचे थे, लेकिन दीपक सिंघल पार्टी में शामिल हुए।
  • जिसके बाद से ये अटकले लगायी जा रही हैं कि, मुख्यमंत्री दीपक सिंघल से इसी बात के चलते नाराज हुए हैं।
  • गौरतलब है कि, दीपक सिंघल के निष्कासन के लिए किसी भी प्रकार की आधिकारिक वजह नहीं बताई गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें